सम्वत 2080, मास भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी, दिन सोमवार तदनानुसार 25 सितंबर 2023 ई. है। दशमी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। उसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। 25 सितंबर को दोपहर 11 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा।आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे।अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बज कर 34 मिनट तक रहेगा। आज पद्मा एकादशी का व्रत भी किया जाएगा। आईए जानते हैं सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय– सूर्यास्त, शुभ योग का समय इत्यादि।
25 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त
- दशमी तिथि– 25 सितंबर को सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक
- यायीजय योग– 25 सितंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक
- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र– 25 सितंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक
- पद्मा एकादशी– 25 सितंबर 2023
राहुकाल का समय
- दिल्ली– सुबह 07:41 से सुबह 09:11 तक
- मुंबई– सुबह 07:58 से सुबह 09:29 तक
- चंडीगढ़– सुबह 07:42 से सुबह 09:13 तक
- लखनऊ– सुबह 07:26 से सुबह 08:57 तक
- भोपाल– सुबह 07:40 से सुबह 09:10 तक
- कोलकाता– सुबह 06:56 से सुबह 08:27 तक
- अहमदाबाद– सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक
- चेन्नई– सुबह 07:28 से सुबह 08:59 तक
विशेषः राहुकाल से 15 मिनट पहले और 15 मिनट बाद तक कोई शुभ कार्य न करें। यदि कोई कार्य पहले से कर रहे हैं तो कोई हानि नहीं है।
- सूर्योदय– सुबह 6:10 AM
- सूर्यास्त– शाम 6:14 PM
- आज सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 1 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर अगली सुबह यानी 26 सितंबर को सुबह 6 बजकर आठ मिनट तक रहेगा।