East Delhi News: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बीड़ी देने से मना करने पर चार नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी। चारों आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीव फुटेज के आधार पर पकड़ लिया है।
जानकारी के मुताबिक गाजीपुर का रहनेवाला 18 साल का युवक अरुण गुजरात में एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह पांच दिन पहले ही अपने घर आया था।
मृतक अरुण के भाई करन ने बताया कि मंगलवार को वह अरुण के साथ मुल्ला कॉलोनी मोबाइल लेने जा रहा था। क्योंकि दोनों का मोबाइल वहीं चार्जिंग पर लगा हुआ था। करन ने बताया कि वह शाम को अरुण, मस्त राम, रितिक के साथ मुल्ला कॉलोनी जा रहा था। इसी बीच छोटी मस्जिद मुल्ला कॉलोनी के पास सामने से चार लड़के आए। इन लड़कों ने अरुण से बीड़ी मांगी।
यह भी पढ़ें : Lawrence Bishnoi के नाम से महिला डॉक्टर को धमकी देने वाले गिरफ्तार
अरुण ने मना कर दिया। इस पर चारों लड़के उसके साथ गाली–गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच तीन लड़कों ने अरुण को पकड़ लिया और एक लड़के ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया।
हमले में अरुण बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद चारों लड़के वहां से फरार हो गए। अरुण के कई अहम अंगों पर चाकू से गहरा जख्म हो गया था। करण और मस्तराम अरुण को लेकर एलबीएस अस्पताल ले गया। इसी बीच अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की खबर दी गई। इलाज के दौरान अरुण ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल के पास कई सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। चारों आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच की है।
अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…