Claudia-Goldin
Nobel Prize 2023: वर्ष 2023 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को प्रदान किया जाएगा।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज इसकी घोषणा की। आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार को स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। क्लाउडिया गोल्डिन को यह पुरस्कार “महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए” दिया जाएगा।
अब तक सिर्फ दो महिलाओं, एलिनोर ओस्ट्रोम और एस्थर डफ्लो को आर्थिक विज्ञान में असाधारण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोल्डिन यह सम्मान पाने वाली तीसरी महिला होंगी।
यह भी पढ़ें: 2023 Nobel Peace Prize: महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई के लिए ईरान की नर्गिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार
नोबेल पुरस्कारों की दो अक्टूबर को शुरू हुई घोषणा, आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा के साथ समाप्त हुई। पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिये जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के सर्वेसर्वा रामदेव और बालकृष्ण को इन दिनों भ्रामक विज्ञापनों…
LokSabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भिंड…
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और ऐपल के संस्थापक स्टीव जॉब्स के अलावा दुनियाभर से…
नेपाल निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा संस्कर शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में नेपाल सरकार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (29 अप्रैल) को एक एक्स मुसलिम की याचिका पर केंद्र और…
प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज लातूर में एक…