Breaking News महाराष्ट्र के कांग्रेस के बड़े नेता और राहुल गांधी के सबसे नजदीकी माने जाने वाले Milind Deora ने कांग्रेस की प्राथमिकता से इस्तीफा दे दिया। मिलिंद देवड़ा कांग्रेस आलाकमान से काफी नाराज चल रहे थे। हालांकि, उन्होंने पार्टी के मंच के अलावा कभी किसी मंच पर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की थी। दक्षिणी मुंबई सीट को लेकर उनका मतभेद पार्टी हाईकमान से चल रहा था। उन्होंने पार्टी हाईकमान को इस बारे में अवगत भी कराया था।
एक ओर राहुल गांधी जहां आज अपनी यात्रा शुरु करने जा रहे हैं वहीं ठीक उसी समय मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा कांग्रेस और व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मिलिंद देवड़ा का अगला कदम क्या होगा, इसके बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्वीटर (एक्स) पर की है।
https://twitter.com/milinddeora/status/1746368092736037291
विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि मिलिंद देवड़ा अब कांग्रेस का साथ छोड़कर शिवसेना (शिंदे) ज्वाइन करने वाले हैं। शिवसेना में उनकी ज्वाईनिंग आज 14 जनवरी को ही अपराह्नन किसी वक्त हो सकती है। महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनकी वार्ता हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिंदे आज आपराह्न तक स्वच्छता अभियान में व्यस्त हैं। इस अभियान के बाद दोनों लोग शिवसेना मुख्यालय बाला साहेब भवन पहुंचेेंगे और वहीं मिलिंद देवड़ा को शिवसेना की सदस्यता दिलवाई जाएगी। ऐसा भी समझा जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा दक्षिणी मुंबई से शिवसेना के उम्मीदवार भी हो सकते हैं।
राहुल गांधी की आज ही मणिपुर से न्याय यात्रा शुरु होने पहले मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा चल रही है कि जो कांग्रेस अपने 55 साल पुराने कार्यकर्ता को न्याय नहीं दे सकती वो देश को न्याय दिलाने का ढोंग कर रही है। मिलिंद देवड़ा ने अपने इस्तीफे का ऐलान ठीक उसी समय किया जिस समय राहुल गांधी अपनी यात्रा शुरु करने के लिए दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हुए थे।
ऐसा भी माना जा रहा है कि मुरली देवड़ा ने इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी को अपने फैसले के बारे में संकेत दे दिया था। लेकिन राहुल गांधी ने मुरली देवड़ा को कोई खास तवज्जोह नहीं दी। मुरली देवड़ा से पहले जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस में राहुल गांधी को छोड़कर किसी अन्य युवा नेता को प्रमुखता न मिलने से बड़ा वर्ग नाराज है।
मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस और बीजेपी में ट्विटर पर सियासी बयानबाजी शुरु हो गई है। बीजेपी के आईटी सेल के अमित मालवीय ने तंज कसा है कि राहुल गांधी पहले अपने नेताओं और कार्यकर्तओं को न्याय देदें उसके बाद न्याय यात्रा पर निकलें। वहीं, राहुल गांधी के मेंटोर की भूमिका निभा रहे जयराम रमेश ने ट्वीट किया है कि मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के कट्टर कार्यकर्ता थे उन्होंने कठिन समय में भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। जयराम रमेश ने इशारों ही इशारों में मिलिंद देवड़ा को नसीहत दी और अप्रत्यक्ष तौर पर धिक्कारा है।