Categories: देश

Chandrayaan 3 ने भेजीं चंद्रमा की अनदेखी तस्बीरें, NASA की भी फटीं आंखें

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) से ली गई चांद की पहली तस्वीरों को शेयर किया है। चंद्रयान स्पेसक्राफ्ट ने ( Chandrayaan 3) इन तस्वीरों को 5 अगस्त को लिया था जिसे ‘LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन’ ट्विटर हैंडल से रविवार रात को को ट्वीट किया गया। 45 सेकंड के वीडियो को जारी करते हुए इसरो ने लिखा, ‘5 अगस्त 2023 को चांद की कक्षा में जाते वक्त चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट से यूं दिखा चांद।’ वीडियो में चंद्रमा की सतह पर नीले, हरे रंग के कई गड्ढे दिख रहे हैं। इस बीच रविवार देर रात चंद्रयान 3 ने चांद ने कामयाबी के साथ चांद का चक्कर काटते हुए अपनी कक्षा बदली है।

इसरो ने चंद्रयान 3 से ली गई चांद की तस्वीरों को रविवार को उसके ऑर्बिट बदलने से एक दो घंटे पहले ही जारी किया। चंद्रयान 3 ने रविवार देर रात चांद का चक्कर लगाते हुए कामयाबी से अपना ऑर्बिट बदला। सब कुछ पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक हुआ। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब चंद्रयान 3 चांद के और करीब है। अब वह चांद की उस कक्षा में है जो पृथ्वी के इस उपग्रह की सतह के सबसे नजदीक होने पर 170 किलोमीटर और सबसे दूर होने पर 4313 किलोमीटर की दूरी पर होगा। अब 9 अगस्त को देर रात 1 बजे से 2 बजे के बीच दूसरी प्रक्रिया होगी।

इससे पहले, शनिवार को जब चंद्रयान 3 पहली बार चांद की कक्षा में गया तब उसने धरती पर इसरो सेंटर को संदेश भेजा- मुझे चांद का गुरुत्वाकर्षण महसूस हो रहा है। यान ने करीब 3,84,400 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद चांद की कक्षा में दस्तक दी।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। 40 दिनों के सफर के बाद यह चांद पर पहुंचेगा। रविवार को उसके सफर का 23वां दिन है। वह कई जटिल प्रक्रियाओं के बाद 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अगर सॉफ्ट लैंडिंग कामयाब हुई तो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश होगा।

चंद्रयान- 3 भारत का महत्वाकांक्षी स्पेस मिशन है। इस पर करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आई है। भारत ने इससे पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन भेजा था लेकिन उसके लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई थी। चांद पर क्रैश लैंडिंग के बाद लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था। लॉन्चिंग के 47 दिनों बाद चंद्रयान-2 के साथ गया लैंडर विक्रम बस चांद को चूमने ही वाला था लेकिन वह नहीं हो सका। इस बार करोड़ों भारतीयों को उम्मीद है कि पिछली कसर जो छूट गई थी, वह पूरी होगी और इस बार लैंडर चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रचेगा।

NewsWala

Recent Posts

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…

2 weeks ago

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

2 months ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 months ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 months ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 months ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

3 months ago