Categories: देश

Chandrayaan-3: चांद पर प्रज्ञान की 100 मीटर की यात्रा पूरी; ISRO ने जारी की नई फोटो

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो ने नया अपडेट जारी किया है। इसरो के मुताबिक, शिवशक्ति प्वाइंट से प्रज्ञान रोवर ने चांद पर 100 मीटर की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान उसने कई जानकारियां इकट्ठा की हैं।

पज्ञान ने हाल में चंद्रमा पर मौजूद खनीजों की जानकारी इसरो को भेजी थी।

इससे पहले इसरो प्रमुख ने कहा था कि रोवर और लैंडर को ‘निष्क्रिय’ करने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी क्योंकि चांद पर अब रात हो जाएगी।

चांद की सतह पर सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगेनीज, ऑक्सीजन और सिलिकॉन का पता लगा लिया है। हालांकि, चंद्रयान की खोज की फेहरिस्त यहां खत्म नहीं होती है। इसके अलावा भी तापमान, क्रेटर जैसी चीजों का भी पता लगाया जा चुका है।

आपको यह भी बता दें कि चंद्रमा पर उतरने के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल1’ को अंजाम दिया। यह प्रक्षेपण इसरो के विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी के माध्यम से किया गया। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

NewsWala

Recent Posts

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…

2 weeks ago

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

2 months ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 months ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 months ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

2 months ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

3 months ago