Chhattisgarh Election 2023: मतदान शुरू होते ही लोगों ने वोट डालना प्रारंभ कर दिया था। आज लोकतंत्र के पर्व का उत्साह लोगों में खूब दिखाई दिया। मतदान शुरू होते है बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंचे।
ऐसे में युवा और औरतों सहित बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आगे आये। पर्व का उत्साह इतना था कि 90 वर्ष से लेकर 104 वर्ष के बुजुर्ग मतदान करने पहुंचे।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मतदान केन्द्र क्रमांक 207 जो कि ग्राम पंचायत रापागुला में आता है यहां से 104 वर्षीय मतदाता लुसरू ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मतदान हेतु व्हील चेयर के जरिए मतदान केंद्र के अंदर गए और उन्होंने तमाम व्यवस्थाओं के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद दिया।
इस दौरान 90 साल के प्रभाकर श्रीधर भी मतदान करने आए। प्रभाकर अब तक कई विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कर मतदान चुके हैं। प्रभाकर का मतदान के प्रति उत्साह दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करते हैं। बुजुर्ग प्रभाकर के साथ उनके 58 साल के पुत्र विवेक भी वोट डालने पहुंचे।
सूरजपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के ग्राम परशुरामपुर मतदान केंद्र में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने भी मतदान किया। बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची। इस दौरान मतदान करने के लिए बुजुर्ग महिला उत्साहित दिखी।
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow