कल रात देश के विभिन्न गिरजाघरों में मध्य रात्रि ईस्टर प्रार्थना आयोजित की गईं। इस उत्सव को नई शुरुआत और वसंत के आगमन के प्रतीक रूप में भी देखा जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर भारत और विदेश में रहने वाले नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और करुणा का प्रतीक है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी लोगों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभकामना संदेश में कहा कि ईस्टर प्रेम, करुणा और क्षमा का पुनर्स्मरण कराता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया संदेश में, श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह विशेष अवसर नवीनीकरण और आशावाद का संदेश संप्रेषित करेगा। उन्होंने मानव जाति के बीच एकता और शांति की कामना की।
नागालैंड में भी ईस्टर संडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के सभी गिरजाघरों में आभार व्यक्त करने के लिए विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। गिरजाघरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। लोग ईस्टर विशेष सेवा में शामिल हो रहे हैं।
कोहिमा में ईस्टर सूर्योदय सेवा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक डीसी बंगला में एकत्र हुए और आभार प्रार्थना में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ला गणेशन ने लोगों से मानवता के प्रति ईश्वर के प्रेम और क्षमा की भावना के अनुकरण का आह्वान किया। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कामना की कि ईस्टर सभी के जीवन में प्रेम, आशा और प्रसन्नता लेकर आए।
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow