Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सात चरणों में पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले. नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल समेत इस चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे.
प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाते हुए अपना फैसला ईवीएम में सुरक्षित कर दिया है.
राज्यवार मतदान के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई है. यहां 79.90 फीसदी लोगों ने वोट डाले. जबकि सबसे कम मतदान बिहार में हुआ है. यहां 47.49 फीसदी वोट पड़े. इस तरह देश में मतदान प्रतिशत 60.03% रहा. लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर मतदाता हुआ है.
त्रिपुरा | 79.90 |
पश्चिम बंगाल | 77.57 |
असम | 71.38 |
पुडुचेरी | 73.25 |
मेघालय | 70.26 |
सिक्किम | 68.06 |
मणिपुर | 68.62 |
जम्मू कश्मीर | 65.08 |
छत्तीसगढ़ | 63.41 |
अरुणाचल प्रदेश | 65.45 |
मध्य प्रदेश | 63.33 |
तमिलनाडु | 62.19 |
लक्षद्वीप | 59.02 |
उत्तराखंड | 57.54 |
अंडमान निकोबार | 56.87 |
नागालैंड | 55.77 |
महाराष्ट्र | 55.29 |
उत्तर प्रदेश | 57.61 |
मिजोरम | 54.18 |
राजस्थान | 50.59 |
बिहार | 47.49 |
राजस्थान: 12 सीटों पर 50.59 फीसदी वोटिंग
राजस्थान में सबसे अधिक श्रीगंगानगर में 60.29 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा अलवर में 53.31%, भरतपुर 45.48%, बीकानेर में 48.87%, और चूरू में 56.62 फीसदी मतदान हुआ है.
श्रीगंगानगर | 60.29 |
अलवर | 53.31 |
भरतपुर | 45.48 |
बीकानेर | 48.87 |
चूरू | 56.62 |
दौसा | 45.63 |
जयपुर शहर | 56.57 |
जयपुर ग्रामीण | 48.67 |
झुंझुनूं | 44.97 |
करौली-धौलपुर | 42.53 |
नागौर | 49.92 |
सीकर | 48.85 |
इसलिए मतदान में कमी दिखी: निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड
चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरषोत्तम ने कहा कि उत्तराखंड में हमने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराया है. मतदान प्रतिशत लगभग 55-56% है. मैदानी क्षेत्र में मौसम गर्म था. इसलिए उस समय मतदान में कमी देखने को मिली.
पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस: हरीश रावत
तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया कि शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत 63.20% है. धर्मपुरी संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 67.52 फीसदी और चेन्नई दक्षिण में सबसे कम 57.04 फीसदी मतदान हुआ है. मतदान को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि लोग परिवर्तन के लिए वोट कर रहे हैं. यहां विपक्ष को लाभ मिल रहा है. कांग्रेस पांचों सीटें जीतेगी.
कहीं हिंसा की कोई घटना नहीं: यूपी के निर्वाचन अधिकारी
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, कई उम्मीदवारों की ओर से ईवीएम के खराब होने की शिकायतें मिलीं. जिनके बारे में संबंधित जिलों को अवगत कराया गया. कहीं हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. एक बूथ के बाहर दो पक्षों में छिटपुट हाथापाई हुई. पुलिस ने तुंरत कार्रवाई की.
आजादी के बाद यहां पहली बार मतदान
छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.चंदामेटा गांव में आजादी के बाद पहली बार वोटिंग हुई.
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow