Categories: देश

Madhya Pradesh CM: भाजपा नेता डॉक्टर मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे

Madhya Pradesh CM: मध्यप्रदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर मोहन यादव प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की आज हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल के नए नेता के तौर पर मोहन यादव के नाम का प्रस्‍ताव किया। वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई सी0 पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। वरिष्ठ नेता और मौजूदा सरकार में

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। वहीं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। हालाँकि इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है।

इस अवसर पर भाजपा आला कमान द्वारा भेजे गये तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी मौजूद थी। अपने निर्वाचन के बाद पार्टी विधायकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि वे पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता हैं और इस जिम्मेदारी के लिए वे केन्द्रीय और प्रदेश के नेताओं के आभारी हैं।

58 वर्षीय डॉक्टर यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुने गये हैं। वे 2013 में पहली बार विधायक बने थे और निर्वतमान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल रहे थे।

डॉक्टर यादव छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। उन्होंने प्रदेश सहमंत्री से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर विभिन्न जिम्मेदारियां भी संभाली है।

राजस्थान में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नवनिर्वाचित विधायकों की कल दोपहर बाद बैठक होगी। पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और नवनिर्वाचित विधायक भजनलाल ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों का पंजीकरण कल दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

1 day ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago