Telangana Elections 2023: तेलंगाना में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जायेगा।
राज्य के 13 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि 106 क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक होगा। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज आदिलाबाद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं जबकि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देवराकोण्डा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार में जुटे हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हनमकोण्डा में रैली कर रही हैं। जबकि एक अन्य मंत्री भागवत कराड संगारेड्डी जिले में प्रचार कर रहे हैं।
भाजपा के प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने अलवर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई निजामाबाद शहरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण आज हैदराबाद में रोड़ शो करेंगे। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आश्वासन दिया है कि तेलंगाना में ऑटो रिक्शा चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने कल्याण कार्यक्रमों को इस तरह से लागू करने का आश्वासन दिया ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके।
हैदराबाद में उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों, सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज जाहिराबाद में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। दोनों नेता आज मल्काजगिरी में रोड शो में भाग लेंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी तेलंगाना में प्रचार कर रहे हैं।
भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज वारंगल में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे गजवेल क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार करेंगे। इसी क्षेत्र की एक विधानसभा सीट से वे स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक रामाराव आज कामारेड्डी क्षेत्र में रोड शो कर रहे हैं जहां से उनके पिता चुनाव लड़ रहे हैं।
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow