Temperature ५ डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Temperature दिल्ली सहित पूरे उत्तर और मध्यभारत में शीत लहर का प्रचंड प्रकोप चल रहा है। दिल्ली में सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामन्य तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आज भी अत्यंत ठण्डा दिन रहने की आशंका जताई है। दिल्ली और हरियाणा में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और एनसीआर मेें तापमान लुढक कर 5 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।

शुक्रवार सुबह कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर तड़के साढ़े तीन बजे दृश्यता का स्तर 150 मीटर तक रह गया।

घने कोहरे का असर शहर के साथ रेल व हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। हालांकि ठंड से कोई राहत फिलहाल मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर में फरीदाबाद में 8 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में  8 डिग्री सेल्सियस, गाजियाबाद में 7 डिग्री सेल्सियस, नोएडा में 8 डिग्री सेल्सियस और ग्रेटर नोएडा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत तक रहने के साथ हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 362 दर्ज किया गया, जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद में 292, गुरुग्राम में 249, गाजियाबाद में 314, ग्रेटर नोएडा में 348 और नोएडा में एक्यूआई 326 दर्ज किया गया। उधर दिल्ली के इलाके की बात करें तो नेहरू नगर में एक्यूआई 409, अलीपुर में 328, शादीपुर में 366, एनएसआईटी द्वारका में 362, आईटीओ में 329, सिरी फोर्ट में 385, मंदिर मार्ग में 371, आरके पुरम में 392, पंजाबी बाग में 388, आया नगर में 302, लोधी रोड में 399, मथुरा मार्ग में 331 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 364 दर्ज किया गया।

 

 

NewsWala

Recent Posts

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम योगी

अन्नदाता का हित सर्वोपरि, फसलों को आग से बचाने का हो युद्धस्तरीय प्रयास : सीएम…

2 weeks ago

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

2 months ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 months ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 months ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 months ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

3 months ago