Dhanteras 2023: धनतेरस पर तिजोरी में जरूर रखें ये चीजें, दूर होगी आर्थिक तंगी, बरसेगा धन!

Dhanteras 2023 Upay: धनतेरस करीब है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष में हर व्रत-त्योहार में उपाय बताए गए हैं।

इसी तरह ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के लिए भी वास्तु के अनुसार कुछ उपाय बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है इसे करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। तो चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसी कौन सी चीजें हैं जो धनतेरस के दिन तिजोरी (Dhanteras 2023 Tijori Tips) में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

​भगवान कुबेर की मूर्ति

ज्योतिष में भगवान कुबेर को धनसमृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि भगवान कुबेर का यंत्र धनतेरस के दिन तिजोरी में रखने से धन तिजोरी की ओर खिचा चला आता है।

छोटा सा दर्पण

वास्तु अनुसार माना जाता है कि यदि घर की तिजोरी में धनतेरस के दिन यदि एक छोटा सा दर्पण यानि शीशा रखा जाए तो आपके जीवन में आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ लक्ष्मी आपके घर में स्थायी निवास करती हैं।

माता लक्ष्मी का चांदी का सिक्का

धनतेरस के दिन यदि आप माता लक्ष्मी की तस्वीर बना हुआ चांदी का सिक्का रखते हैं। तो आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

लाल रंग का कपड़ा

लाल रंग मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है यदि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के नाम से एक लाल रंग का कपड़ा तिजोरी में रखा जाए तो ये मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है।

तिजोरी में नगदी या कैश

धनतेरस के दिन तिजोरी को कभी भी खाली न छोड़ें। इस दिन तिजोरी में नगदी जरूर रखें।

तिजोरी में कमल का फूल

कमल का फूल मां लक्ष्मी को प्रिय है। मां लक्ष्मी भी कमल के फूल पर विराजमान हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर धनतेरस के दिन तिजोरी में कमल का फूल रखा जाए तो आप पर धन वर्षा होती है। ध्यान रहें कमल के फूल को समय—समय पर बदलते रहें।

तिजोरी में हल्दी की गांठ

कहते हैं तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से भी माता लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। इसलिए धन तेरस के दिन पीले कपड़े में हल्दी की गांठ रखने से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं।

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

14 hours ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago