एक मीडिया कंपनी के साथ इंटरव्यू में टेक्नोलॉजी से जुड़ी अपनी आदतों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वे कितने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब तक का सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार करार दिया।
क्यों 20 फोन का करते हैं इस्तेमाल?
2021 के इंटरव्यू में सुंदर पिचाई ने खुलासा किया कि वह अलग-अलग कारणों से एक समय में 20 फोन का उपयोग करते हैं। पिचाई ने बताया कि ये फोन उनके काम का हिस्सा हैं। गूगल की तमाम सर्विसेज को टेस्ट करने के लिए उन्होंने ऐसा करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे लगातार फोन को बदलते रहते हैं।
पासवर्ड बदलना बेहतर या कुछ और?
पिचाई ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने अकाउंट्स को कैसे सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे बार-बार अपने पासवर्ड नहीं बदलते हैं। बल्कि टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन पर भरोसा करते हैं। पासवर्ड बार-बार बदलने से बेहतर टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन है। यह ज्यादा सुरक्षित है। क्यों कि जब बार-बार पासवर्ड बदलते हैं, तो आपको अक्सर उन्हें याद रखने में परेशानी होती है और आप उन्हें मिक्स कर देते हैं। इसलिए टू फैक्टर ऑथेंटिफिकेशन हमेशा अच्छा होता है।
सुंदर पिचाई ने बताया कि वह अपने दिन की शुरुआत टेकमीम के साथ करते हैं। यह एक वेबसाइट है, जो दुनियाभर की नई टेक्नोलॉजी के समाचारों को प्रकाशित करती है।
बच्चे कितना समय स्क्रीन पर बिताते हैं?
सुंदर पिचाई ने स्क्रीन टाइम को लेकर भी बातचीत की। उनसे पूछा गया कि उनके बच्चे कितना समय स्क्रीन पर बिताते हैं? इसके जवाब में पिचाई ने कहा कि इसके लिए कड़े नियम बनाने के बजाय पर्सनल लिमिट्स तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे कभी बच्चों को टोकते नहीं हैं, बल्कि उन्हें खुद की सीमा तय करने के लिए प्रेरित करते हैं। Google CEO ने टेक्नोलॉजी को सीखने और उसके इस्तेमाल पर जोर दिया।
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow