Asia Cup 2023: श्रीलंका को 10 विकिट से रौंद कर भारत आठवीं बार बना चैंपियन

Asia Cup 2023: रविवार को जब कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीता तो शायद ही किसी को विश्वास हो कि भारत एशिया कप में 1984 दोहराने जा रहा है।

जी हाँ, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका की पूरी टीम को महज़ 50 रन के स्कोर पर समेट दिया। 51 रन का लक्ष्य को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल और ईशान किशन ने मात्र 37 गेंदों में हासिल कर लिया। भारत आठवीं बार एशिया कप का चैंपियन बना है। आज की जीत के हीरो रहे मोहम्मद सिराज जिन्होंने मात्र 21 रन देकर श्रीलंका के 6 विकिट झटके, वहीं हार्दिक पाण्ड्या ने  3 रन देकर 3 विकिट लिए और श्रीलंका का सूपड़ा साफ़ कर दिया। भारत ने पहली बार एशिया कप का चैंपियन 1984 में शरजाह में खेला था। पहले एशिया कप के मुक़ाबले का पहला मैच भारत और श्रीलंका के ही बीच खेला गया था। भारत ने यह मुक़ाबला भी 10 विकिट से जीता था। 1984 के एशिया कप का फ़ाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर पहली ट्रॉफ़ी उठाई थी।

एशिया कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भारत के मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को 50 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद ईशान किशन और शुभमन गिल जोरदार बैटिंग के दम पर महज 6.1 ओवरों में ही लक्ष्य पाते हुए इतिहास रच दिया। यह किसी भी वनडे में बचे हुए गेंद के अलावा विकेट के लिहाज से भी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने मल्टीटीम टूर्नामेंट जीता है। 2018 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एशिया का बॉस बना था और फिर एक बार उसने दिखा दिया कि वर्ल्ड क्रिकेट में उसका कोई तोड़ नहीं है।

इससे मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर छह विकेट चटकाये और एशिया कप फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर ढेर हो गई। बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। मैच तीन बजे की बजाय बारिश के कारण 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ। श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिराज के रूप में एक दूसरे ही तूफान का सामना करना पड़ा। उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर ही टिक सकी जो भारत के खिलाफ वनडे में उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज वनडे के इतिहास में चौथे गेंदबाज हो गए। वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से पारी के पांच विकेट लेने के श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी की। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को पवेलियन भेजा। कोलंबो की बजाय इंग्लैंड की सी लग रही पिच पर सिराज को सिर्फ सही लैंग्थ से गेंदबाजी करनी थी। उन्होंने चौथे ओवर में पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाये।

पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका और धनंजय डिसिल्वा उनके शिकार बने। निसांका ने पॉइंट पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया। समरविक्रमा पगबाधा आउट हुए जबकि असलांका ने फुललैंग्थ गेंद पर फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना कवर्स में ईशान किशन को कैच थमाया। डिसिल्वा ने सिराज की हैट्रिक नहीं होने दी लेकिन वह भी विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच देकर अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए। सिराज ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस के भी विकेट लिये। सिराज का स्पैल होने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी तीन विकेट चटकाए।

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

8 hours ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago