Categories: खेल

Asian Games 2023: हांगचोओ एशियाई खेलों में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले आज मिक्‍स्‍ड डबल्‍स टेनिस फाइनल में खेलेंगे

Asian Games 2023: चीन के हांगचोओ में हो रहे एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 33 पदक हासिल किए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं और भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

एशियाई खेलों में आज कई भारतीय खिलाडी पदक पक्‍का करने वाली स्‍पर्धाओं में भाग लेंगे। टेनिस में आज मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के फाइनल में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी चीनी ताइपे के लियांग एन-शुओ और हुआंग त्सुंग-हाओ के साथ खेलेगी।

वहीं टेबल टेनिस के सिंगल्स और डबल्स क्वार्टर फाइनल मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होंगे। बैडमिंटन की बात करें तो पुरुष सेमीफ़ाइनल सुबह साढे दस बजे और महिला सेमीफ़ाइनल शाम साढे चार बजे से खेला जाएगा।

भारोत्तोलन में आज दोपहर डेढ बजे मीराबाई चानू 49 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी जबकि बिंद्यारानी देवी शाम साढ़े चार बजे मुकाबले में होंगी। मौजूदा महिला हेप्टाथलॉन चैंपियन स्वप्ना बर्मन भी आज बाद में अपना अभियान शुरू करेंगी। भारत की निगाहें पदक लाने के लिए बर्मन पर हैं क्योंकि वह 2018 एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता हैं।

इस बीच, निशानेबाज़ी में आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह और दिव्या तथा शिवा नरवाल और ईशा सिंह मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच में चीन सामने होंगे। मुककेबाज़ी के क्वार्टरफाइनल में आज लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव और सचिन रिंग में उतरेंगे। महिला हैंडबॉल में सुबह 11:30 बजे आज भारत का मुक़ाबला नेपाल से होगा।

स्क्वाश में पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे और महिला टीम फ़ाइनल दोपहर 1 बजे अपनी चुनौती पेश करेगी। एथलेटिक्स की हम बात करें तो आज दोपहर 3:30 बजे पुरुषों और महिलाओं के 400 मीटर मुक़ाबले होंगे, जिनमें कार्तिक कुमार तथा गुलवीर सिंह पर देश की निगाहें होंगी। और आज का सबसे खास मुकाबला पुरुष हॉकी में होगा जब शाम के समय भारत और पाकिस्तान आसने सामने होंगे।

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

11 hours ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago