Categories: खेल

Asian Games पहले दिन भारत को मिले 5 पदक, चीन 30 मैडल के साथ सबसे ऊपर

भारतीय निशानेबाजों ने एशियाई खेलों (Asian Games) में अच्छी शुरूआत करते हुए रविवार को एक रजत और एक कांस्य पदक जीता जबकि नौकायन में भी दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ भारत प्रतियोगिताओं के पहले दिन कुल पांच पदक जीतने में सफल रहा। निशानेबाजी में भारत ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जबकि रमिता जिंदल को व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक मिला।

नौकायन में सुबह अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने पुरुष लाइटवेट डबल स्कल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। पुरुषों की कॉक्स ऐट स्पर्धा में भारत ने अपना दूसरा रजत पदक जीता जबकि कॉक्सलेस पेयर में बाबूलाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक जीता। भारत तीन रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर चल रहा है। चीन 20 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य सहित कुल 30 पदक के साथ शीर्ष पर है।

एशियाई खेलों में दूसरे दिन भारतीय दल की प्रतिस्पर्धाएँ इस प्रकार हैं- 

महिला क्रिकेट:

भारत बनाम श्रीलंका: स्वर्ण पदक

नौकायन:

बलराज पंवारफाइनल

जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार और आशीष (पुरुष फोर) – फाइनल

सतनाम सिंह, परमिंदर सिंह, जाकर खान और सुखमीत सिंह (पुरुष क्वाड्रपल) – फाइनल

अश्वती पीबी, मृणामयी नीलेश एस, थंगजाम प्रिया देवी, रुकमणी, सोनाली स्वेन, रितु कौड़ी, वर्षा केबी, एच तेंडेनथोई देवी, जी गीतांजलि (महिला ऐट) – फाइनल

पाल नौकायन (पुरुष):

जिरोम कुमार सावरिमुथु (विंडसर्फिंग) – रेस 15-19

विष्णु सरवनन (डिंगी) – रेस 8-9

केसी गणपति और वरुण अशोक ठक्कर (स्किफर) – रेस 11-12

इबाद अली (विंडसर्फिंग) – रेस 11-12

चित्रेश तथा (काइटबोर्डिंग) – रेस 3-4

अद्वैत मेनन (बॉयज डिंगी) – रेस 3-4

पाल नौकायन (महिला):

नेत्रा कुमानन (डिंगी) – रेस 8-9

हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा (स्किफ) – रेस 11-12

ईश्वर्या गणेश (विंडसर्फिंग) – रेस 11-12

नेहा ठाकुर (गर्ल्स डिंगी) – दौड़ 1-2

पाल नौकायन (मिश्रित):

सिद्धेश्वर इंदर डोईफोडे और राम्या सरवनन (मल्टीहल) – रेस 11-12

सुधांशु शेखर और प्रीति कोंगारा (डिंगी) – रेस 9-10

निशानेबाजी:

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (व्यक्तिगत और टीम) – दिव्यांश सिंह पंवार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल (क्वालिफिकेशन और फाइनल)

पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल (व्यक्तिगत और टीम) – अनीश, विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह (क्वालीफिकेशन और फाइनल)

वुशु:

रोशिबिना देवी, सूर्य भानु प्रताप सिंह, विक्रांत बलियान (क्वार्टरफाइनल)

जिम्नास्टिक:

प्रणति नायक (क्वालीफाइंग)

तैराकी (हीट से फाइनल तक):

लिखित एसपी, धीनिधि देसिंघु, हशिका रामचंद्रन और वीरधवल खाड़े

जूडो:

गरिमा चौधरीप्रीक्वार्टर और संभावित क्वार्टरफाइनल

रग्बी:

भारत बनाम सिंगापुर (महिला पूल)

मुक्केबाजी:

अरुंधति चौधरीप्रीक्वार्टर

दीपक भोरियाप्रीक्वार्टर

निशांत देवराउंड ऑफ 32

हैंडबॉल:

भारत बनाम जापान (महिला प्रारंभिक दौर)

बास्केटबॉल (तीन गुणा तीन)

भारत बनाम उज्बेकिस्तान (महिला पूल)

भारत बनाम मलेशिया (पुरुष पूल)

शतरंज:

कोनेरू हंपी और डी हरिका (महिला व्यक्तिगत) – तीसरा और चौथा दौर

विदित गुजराती और अर्जुन एरिगेसी (पुरुष व्यक्तिगत) – तीसरा और चौथा दौर

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

12 hours ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago