Ind vs SL एशिया कप 2023: श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर पैवेलियन लौटी

Sep 17, 2023 06:26PM IST

भारत ने श्रीलंकाई टीम को 10 विकटों से शिकस्त देते हुए एशिया कप को आठवीं दफ़ा अपने नाम कर लिया है

Sep 17, 2023 05:15PM IST
श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर पैवेलियन वापस

Sep 17, 2023 05:12PM IST
हार्दिक पाण्ड्या ने श्रीलंका का आखिरी विकिट झटका। पहली पारी 50 रन पर निपटी। भारत के मौहम्मद सिराज ने 21 रन देकर श्रीलंका के 6 विकिट लिए।

Sep 17, 2023 04:53PM IST

दुनिथ वेलालागे को हार्दिक पंड्या ने आउट किया। KL राहुल के कैच किया।

Sep 17, 2023 04:48 PM IST

सिराज ने एक और विकिट लिया, कुसल मेंडिस को बोल्ड आउट किया। श्रीलंका में सिराज ने फैलाई सनसनी…6 विकिट झटके।

Sep 17, 2023 04:40 PM IST 

एशियाकप फाइनल मैच में श्रीलंका का बुरा हाल है। मात्र 31 रन के स्कोर पर 6 विकेट गिर चुके हैं। इस मैच में भारत के सिराज ने अकेले 5 विकिट झटके हैं। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि शायद श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन भी न बना पाए क्यों कि 12 रन के स्कोर पर श्रीलंका का स्कोर 6 विकिट हो चुका था।

 

Sep 17, 2023 03:50 PM IST (Asia Cup Final, India vs Sri Lanka Match Update)

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन यह। फैसला श्रीलंका के लिए भारी पड़ा। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही कुशल परेरा को कैच आउट करा दिया।

 

एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में आज कोलंबो में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे से होगा।

एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम न केवल एक दिवसीय क्रिकेट प्रारूप में नम्‍बर एक स्‍थान पर पहुंच जायेगी बल्कि क्रिकेट के सभी प्रारूप में वह नम्‍बर एक हो जायेगी। इस उपलब्धि से अगले महीने विश्‍व कप क्रिकेट शुरू होने से पहले भारत का मनोबल काफी बढ जायेगा।

दूसरी तरफ दासुन शनाका के नेतृत्‍व में श्रीलंका एशिया कप की मौजूदा चैम्पियन है और उसे इस मुकाबले में अपनी जनता का समर्थन मिलेगा। भारतीय दल में घायल अक्षर पटेल के स्‍थान पर वाशिंगटन सुन्‍दर को बुलाया गया है।

सुपर फोर के अंतिम मैच में शुक्रवार को बांग्‍लादेश के साथ खेलते समय अक्षर पटेल घायल हो गये थे। उधर श्रीलंका को उस समय बडा झटका लगा जब उनके स्‍टार स्पिनर महेश तीक्ष्‍णा चोट लगने के कारण फाइनल मुकाबले से बाहर हो गये। उनके स्‍थान पर आलराउण्‍डर सहान अरछिगे को बुलाया गया है।

NewsWala

Recent Posts

Cricket: चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान दुबई में ग्रुप ए मैच में भिड़ेंगे

Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…

9 hours ago

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा इस्‍तीफा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…

2 weeks ago

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता में वापसी की है

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्‍ली में सत्‍ता…

2 weeks ago

वसंत पंचमी पर्व पर विशेष

वसंत ऋतु की माघ शुक्लवपंचमी का वैदिक और पौराणिक महत्व है।

3 weeks ago

India showcases military might and cultural heritage at Kartavya Path on 76th Republic Day

The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…

4 weeks ago

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow

1 month ago