Asian Champions Trophy: रांची में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता

Asian Champions Trophy 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रॉची में हुए फाइनल मैच में मेजबान भारत ने पूर्व विजेता जापान को 4-0 से पराजित किया।

भारत की तरफ से संगीता कुमारी, नेहा, लारेम सियामी और वंदना कटारिया ने एक-एक गोल किए।

तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इससे पहले कल चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।

इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

हॉकी इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपए देने की घोषणा की है।

इसके अलावा हर एक सहयोगी कर्मचारी को डेढ लाख रुपए दिए जाएंगे। झारखंड की सलीमा टेटे को प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.