Breaking News: भारत का एक पैसेंजर जहाज अफगानिस्तान के बदख्शां की पहाड़ियों में क्रैश हो गया है। जहां यह प्लेन क्रैश हुआ है वो जेबाक जिले का तोपखाना इलाका है। यह पैसेंजर विमान किस तरह का था कितने लोग थे और किस कारण से विमान क्रैश हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान क्रैश होने की जानकारी अफगान सूत्रों से आ रही है। खबर की पुष्टि ईरान की मेहर न्यूज ने भी की है। सबसे पहले इस हादसे की जानकारी अफगान पझवोक डॉट कॉम ने जारी की।
इसी बीच भारत सरकार के सूत्रों ने खबर दी है कि भारत की कोई भी शेड्यूल फ्लाइट क्रैश नहीं हुई है। इसके अलावा भारत की जितनी भी फ्लाइट्स हैं वो इस रास्ते से मास्को नहीं जाते हैं। इंडियन एयर लाइंस और एयर इंडिया ने भी स्पष्ट किया है कि उनकी कोई फ्लाइट उस रूट पर शेड्यूल नहीं थी।
भारत के डीजीसीए ने भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भारतीय विमान बदख्शां में क्रैश नहीं हुआ है। भारत के विमानन मंत्रालय ने कहा है कि बदख्शां में क्रैश हुआ विमान न तो कोई शेड्यूल फ्लाइट थी और न नॉन शेड्यूल फ्लाइट थी। यह एक मोरक्कन प्लेन था। प्लेन के क्रैश होने की जानकारी संबंधित एजेंसियां जुटाने की कोशिश कर रही हैं
Cricket: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत का मुकाबला…
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार के…
भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराकर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता…
The Nation is celebrating the 76th Republic Day today. President Droupadi Murmu led the Nation…
Full Dress Rehearsal for Republic Day Parade to Take Place Tomorrow